Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में एक दशक से भी कम समय में गे, बायसेक्सुअल जेन जेड की संख्या दोगुनी बढ़ी

गैलप का अध्ययन LGBTQ प्लस में पुरुषों से दोगुनी महिलाएं
अमेरिका में एक दशक से भी कम समय में गे, बायसेक्सुअल जेन जेड की संख्या दोगुनी बढ़ी

न्यूयॉर्क। अमेरिका में वर्ष 2023 में पांच में से एक जेन जेड की पहचान एलजीबीटीक्यू प्लस के रूप में हुई है। एक दशक से भी कम समय में यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। गैलप के द्वारा किए गए पोल के नतीजों के मुताबिक सर्वे में 22.3 प्रतिशत जेन जेड ने खुद को लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर या क्वीर बताया है जोकि बायसेक्सुअल के रूप में पहचाने गए लोगों की संख्या 15 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। पोल के सर्वेक्षकों के मुताबिक युवा पीढ़ी में एलजीबीटीक्यू की संख्या लगभग दोगुनी हुई है, जबकि मिलेनियल्स में इनकी संख्या कम है, इस आयु वर्ग के दस में सिर्फ एक व्यक्ति के एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय से जुड़े होने की बात सामने आई है।

8 प्रतिशत वयस्क एलजीबीटीक्यू समूह में

वर्तमान समय में अमेरिका के आठ प्रतिशत वयस्क हेटरोसेक्शूअल होने के अलावा लेस्बियन, गे, बायसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर के रूप में पहचाने गए हैं। चार साल पहले यह आंकड़ा 5.6 प्रतिशत वहीं 2012 में 3.5 प्रतिशत था। गैलप ने वर्ष 2012 से ही सेक्शुअल ओरिएंटेशन एवं ट्रांस आइडेंटिटी की पहचान के लिए सर्वे का काम शुरू किया है। लेस्बियन, गे, बायसेक्शुअल, ट्रांस या क्वीर समूह में शामिल महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में दोगुनी है। सर्वे में शामिल ऐसी महिलाओं की संख्या जहां 8.5 प्रतिशत वहीं पुरुषों की संख्या 4.7 प्रतिशत पाई गई है।

62% लोगों को पहचान उजागर होने से दिक्कत नहीं

एलजीबीटीक्यू समुदाय के अधिकारों की हिमायत करने वाले ट्रेवर प्रोजेक्ट के द्वारा वर्ष 2022 में किए गए एक सर्वे में यह सामने आया था कि 62 प्रतिशत लोगों को अपनी पहचान उजागर करने में कोई तकलीफ नहीं है।13 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत नहीं थे। सर्वे में 72 प्रतिशत लोगों ने यह कहा कि यदि उन्हें पता चलता है कि उनका बच्चा इस रुझान वाला है तो वे उसका सपोर्ट करेंगे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts