
LPG सिलेंडर की कीमतों में आज (1 अक्टूबर) से कटौती हुई है। गौरतलब है कि ये कटौती घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में नहीं बल्कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में हुई है। नेचुरल गैस की कीमतों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 25.50 रुपए सस्ता हो गया है। इसके अलावा कई शहरों में दाम घटे हैं।
जानें प्रमुख शहरों की नई कीमतें
IOCL के अनुसार, 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए कम हुए हैं। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपए पर मिलेंगे। वहीं, कोलकाता में 36.50 रुपए सस्ता होकर 1,995.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 32.50 रुपए सस्ता होकर 1811.50 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में 35.50 रुपए कम होकर 2,009.50 रुपए में मिलेगा। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है।
6 महीने से लगातार घट रही है कीमत
लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। मई में इसकी कीमत 2354 रुपए पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कटौती की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से उम्मीद की जा रही है कि बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन, अन्य वस्तुओं के दामों में हो रहे लगातार इजाफे के बाद इसकी उम्मीद कम ही की जा रही है।
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: 100 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट्स
नेचुरल गैस की कीमतों में हुआ बड़ा इजाफा
नेचुरल गैस की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अब CNG और पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली PNG गैसे के दाम बढ़ सकते हैं। ओएनजीसी और ओआईएल के पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो गई है। पीपीएसी के आदेश में कहा गया है कि रिलायंस-बीपी की गैस की दरें बढ़कर 12.46 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: 36 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर के नए रेट्स