Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' पर विवाद : पश्चिम बंगाल पुलिस ने मेकर्स को भेजा नोटिस, ट्रेलर में दावा- बंगाल के हालात 'कश्मीर से बदतर'

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' पर विवाद : पश्चिम बंगाल पुलिस ने मेकर्स को भेजा नोटिस, ट्रेलर में दावा- बंगाल के हालात 'कश्मीर से बदतर'
कोलकाता। 'द केरल स्टोरी' के बाद अब पश्चिम बंगाल में एक और फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल‘को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मेकर्स को राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए एक नोटिस जारी किया है। कथित रूप से, इससे पहले फिल्म के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई थी। इस पर अब सनोज का रिएक्शन सामने आया है।

क्या है ट्रेलर

7 अप्रैल को 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दावा किया गया था कि, बंगाल के हालात 'कश्मीर से भी बदतर' हैं। साथ ही यह भी दावा था कि, बंगाल में हिंदुओं के साथ 'नरसंहार' और 'मास रेप' की घटनाएं हो रही हैं और उनका पलायन चल रहा है। सरकारी सहयोग देकर' पश्चिम बंगाल में 'संगठित रोहिंग्या और कट्टरपंथी बांग्लादेशी समूहों को बसाया जा रहा है।

डायरेक्टर ने कहा- फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं बची?

पुलिस एक्शन पर बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा, 'इस FIR के जरिए मुझे हैरेस किया जाएगा। एक बार मैं पश्चिम बंगाल गया, तो वापस नहीं आ पाउंगा। हालांकि मैंने फिल्म के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और जल्दी ही इसे रिलीज करूंगा। हम अगस्त तक फिल्म को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। मैं अंत तक डटा रहूंगा और फिल्म रिलीज जरूर करवाऊंगा। क्या कोई फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं बची?' यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आगे कहा, मैं 'दीदी' के खिलाफ नहीं हूं, सिस्टम के खिलाफ हूं। जिस तरह नरसंहार और पलायन हो रहा है, इसीलिए मैंने कहा है कि पश्चिम बंगाल, भारत का नया कश्मीर है। 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के ट्रेलर में एक महिला ही नजर आती है जिसका गेटअप और अपीयरेंस, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बहुत मेल खाता है। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts