Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sagar News : फांसी के फंदे से झूलते मिले युवक-युवती के शव, प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या का अंदेशा

Sagar News : फांसी के फंदे से झूलते मिले युवक-युवती के शव, प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या का अंदेशा
सागर। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर को दोनों के शव पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था।

मृतकों की हुई शिनाख्त

शवों की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। देवरी थाने पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मरने वाले दोनों आदिवासी समाज के हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। फिलहाल, परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं।

प्रेमप्रसंग के चलते दी जान

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक-युवती पास के ही गांव के रहने वाले थे। लड़के की उम्र 18 साल और लड़की उम्र 17 से 18 साल बताई जा रही है। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि युवक-युवती ने प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इस मामले में एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के बाद ही दोनों की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ये भी पढ़ें- Bhopal News : बारात में आए मौसेरे भाई-बहन मैरिज हॉल के स्वीमिंग पूल में डूबे, 1 की मौत मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts