Thailand School Bus Fire : बैंकॉक में स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की मौत; सामने आई हादसे की वजह

Thailand School Bus Fire : बैंकॉक में स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की मौत; सामने आई हादसे की वजह
बैंकॉक। थाईलैंड के बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगने से हाहाकार मच गया। यहां के उपनगरीय इलाके में मंगलवार (1 अक्टूबर) को छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की जलकर मारे जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों और बचाव दल ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरी बस आग में घिरी हुई नजर आ रही है। सड़क पर खड़ी बस के बाहर भी काले धुएं का गुबार उठ रहा है। फिलहाल छात्रों की उम्र का पता नहीं चल पाया है।

छात्रों समेत बस में 44 लोग सवार थे

थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूर्या ने कहा कि स्कूल बस में 44 बच्चे-टीचर सवार थे। यह सभी लोग मध्य उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक स्थित स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुए थे, तभी दोपहर के करीब बस में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद से बस का ड्राइवर फरार है उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। देखें VIDEO....

हादसे के पीछे वजह ?

घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि संभवतः बस में आग टायर फटने के कारण लगी है। फिलहाल, घटना के संबंध में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि इस भयानक हादसे को देखते हुए मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हादसे के बाद बस काफी देर तक इतनी गर्म थी कि सुरक्षाकर्मियों को इसके अंदर जाने में परेशानी हुई।

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा - PM

प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने घटना को लेकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सरकार घायलों के इलाज पर खर्च होने वाली राशि की व्यवस्था करेगी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दिया जाएगा। देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts