ताजा खबरराष्ट्रीय

चुनाव में व्यस्त रहा तेलंगाना… अचानक राज्य में घुस गई आंध्र प्रदेश पुलिस, रातोंरात आधे नागार्जुन सागर बांध पर किया कब्जा; खोल दिया डैम का गेट

अमरावती। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने रातोंरात बड़ा खेल कर दिया। आंध्र प्रदेश में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए गुरुवार को 400 से अधिक पुलिसकर्मी घुस आए और नागार्जुन सागर बांध का गेट खोल दिया। इससे पहले इन पुलिसकर्मियों ने बांध के 36 में से करीब आधे हिस्से (गेट) को अपने कंट्रोल में ले लिया, जिससे चुनाव में व्यस्त तेलंगाना पुलिस हैरान रह गई।

हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण किया : नारायण रेड्डी

इंजीनियर-इन-चीफ (सिंचाई) सी. नारायण रेड्डी ने बताया कि, आंध्र प्रदेश के पास 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए गेट खोलने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि, दोनों राज्यों के बीच टकराव से बचने के लिए हम खुद को रोक रहे थे। लेकिन राज्य में पेयजल का संकट चरम पर पहुंच गया है। वे हमें पीने की जरूरतों के लिए समय पर पानी भी जारी नहीं करने दे रहे थे। समस्या यह है कि उन्होंने मान लिया है कि नागार्जुनसागर बांध उनके नियंत्रण में है। उन्होंने हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण किया है।

तेलंगाना के अधिकार क्षेत्र में आते हैं 13 गेट

सिंचाई अधिकारी के मुताबिक, नागार्जुन सागर बांध पर दोनों राज्यों को अधिकार है। कृष्णा नदी के दाईं ओर का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और बाईं ओर का क्षेत्राधिकार तेलंगाना में आता है। 26-गेट स्पिलवे के 13 गेट आंध्र प्रदेश के क्षेत्र में आते हैं और 13 गेट तेलंगाना के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। आंध्र प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने परियोजना के आधे हिस्से को अपने कंट्रोल में ले लिया है। वहीं तेलंगाना ने भी मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

दोनों राज्यों के बीच 2014 से चला आ रहा विवाद

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच बांध को लेकर विवाद साल 2014 से ही चला आ रहा है, जब दोनों राज्य अलग हुए थे। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा बांध के आधे हिस्से पर कब्जा और गेट खोलने को लेकर लेतंगाना की के. चंद्रशेखर राव (KCR) सरकार ने कृश्णा रिवर मैनेजमेंट बोर्ड (KRMB) से शिकायत की है। जिसमें आंध3 पादेशकी YSRCP सरकार पर आरोप लगाए गए हैं। वहीं बता दें कि, केआरएमबी ही दोनों राज्यों के बीच पानी का बंटवारा करता है।

ये भी पढ़ें- Exit Poll 2023 Live : MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में कांग्रेस का किला ढहने का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

संबंधित खबरें...

Back to top button