Team India Welcome Ceremony : पीएम मोदी से टीम इंडिया ने की मुलाकात, ट्रॉफी के साथ दिया पोज; मुंबई के लिए रवाना हुए खिलाड़ी

Follow on Google News
Team India Welcome Ceremony : पीएम मोदी से टीम इंडिया ने की मुलाकात, ट्रॉफी के साथ दिया पोज; मुंबई के लिए रवाना हुए खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस की धरती पर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर त‍िरंगा लहराया। आज भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। टीम इंडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाड़ियों से बातचीत की। फिर टीम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। अब सभी खिलाड़ी शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली टीम इंडिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल चुकी है। कुछ देर में रोहित शर्मा की सेना मुंबई के लिए रवाना होगी। https://x.com/psamachar1/status/1808766689833538020

PM मोदी से खिलाड़ियों ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन विजेता टीम इंडिया से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक खास वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी को खिलाड़ियों से मिलते, उनसे मुलाकात करते और अनुभवों को साझा करते देखा जा सकता है। https://x.com/psamachar1/status/1808771399076462937

होटल में स्पेशल केक काटा

वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया का आईटीसी मौर्या में भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर विशेष तौर पर तैयार किए गए केक को कैप्टन रोहित शर्मा ने काटा। विराट कोहली सहित कोच राहुल द्रविड़ भी केक काटकर इस जश्न में शरीक हुए। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग रवाना हुई। इस दौरान दिल्ली के ITC मौर्या होटल के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। https://x.com/psamachar1/status/1808736567285973165

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया डांस

टीम इंडिया के भारत पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्य होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ी ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए। रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव ने किया खूब डांस, जिसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। https://x.com/psamachar1/status/1808719936556032024

फैंस का लगा दिल्ली एयरपोर्ट पर जमावड़ा

वर्ल्ड कप जीतने के बाद 3 दिन से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। भारतीय टीम के स्वागत के लिए फैंस का जमावड़ा दिल्ली हवाईअड्डे के बाहर देखने को मिला। एयरपोर्ट में फैंस अपने चहते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वे सुबह 5 बजे से ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए जमा हो गए। 17 सालों का उनका इंतजार आज खत्म हो गया। भारत ने इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। इसके बाद टीम होटल आईटीसी मौर्या के लिए रवाना हुई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। https://x.com/psamachar1/status/1808696709192601657

होटल पहुंची टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम एयरपोर्ट से होटल पहुंच गई है। टीम के होटल पहुंचने से पहले ही वहां तमाम फैंस मौजूद थे। फैंस ने होटल के गेट पर रोहित एंड कंपनी का स्वागत किया। वहीं  होटल में भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। https://x.com/psamachar1/status/1808700801327497523

टी-20 ट्रॉफी वाला केक

होटल आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा ने बताया कि टीम इंडिया के लिए खास केक बनाया है। यह केक टीम की जर्सी के रंग में है। इसका हाईलाइट टी-20 ट्रॉफी है। देखने में यह असली ट्रॉफी की तरह है, लेकिन यह चॉकलेट से बना है। विजेता टीम के स्वागत के लिए यह केक बनाया गया है।

भारत ने 29 जून को जीता वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने 29 जून की रात को साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। इससे पहले टीम ने 2007 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत ने 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है और इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में एडेन मार्करम की कप्‍तानी वाली टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। टीम ने 29 जून को भी खिताब जीत लिया था, लेकिन भयंकर बारिश और तूफान के कारण वापसी में देर लगी। लेकिन अब कुछ ही घंटे बाद ट्रॉफी घर आ जाएगी और इसके आप देख भी सकेंगे। ये भी पढ़ें- Team India : वर्ल्ड कप ट्रॉफी वापस लौटी टीम इंडिया, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, रोहित ने दिखाई ट्रॉफी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts