अरसे बाद रणजी खेलते नजर आएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, प्रैक्टिस करते दिखे कप्तान रोहित, पंत और कोहली के भी खेलने की उम्मीद

Follow on Google News
अरसे बाद रणजी खेलते नजर आएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, प्रैक्टिस करते दिखे कप्तान रोहित, पंत और कोहली के भी खेलने की उम्मीद
स्पोर्ट्स डेस्क। बीते दिनों भारतीय टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद अब स्टार खिलाड़ी घरेलू सीरीज रणजी खेलते नजर आएंगे। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के साथ ही, विराट कोहली के भी खेलने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद सुनिल गावस्कर और इरफान पठान ने सभी खिलाड़ियो को रणजी खेलने की नसीहत दी थी।

गावस्कर और इरफान ने कल्चर बदलने की बात कही

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली 3-1 से हार के बाद सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने टीम से वीआईपी कल्चर चेंज करने को लेकर बयान दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। यह बात उन्होंने खासतौर पर भारत के स्टार प्लेयर्स के लिए कही थी। जिन्होंने काफी समय से घरेलू सीरीज नहीं खेली है। इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा को रणजी मुकाबलों के लिए अभ्यास करते देखा गया। इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि वो आने वाले रणजी मुकाबले में मुंबई की टीम को ज्वांइन करेंगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल के कोच ने जानकारी देते हुए बताया की यशस्वी रणजी में मुंबई की तरफ से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। शुभमन गिल ने भी आने वाले रणजी मुकाबले में खुद को उपलब्ध बताया है। वहीं, कोहली और पंत दिल्ली की तरफ से मैंच खेलते नजर आ सकते हैं।

आखिरी बार रणजी मुकाबला कब खेले स्टार प्लेयर्स

अगर प्लेयर्स के आखिरी रणजी मैच की बात की जाए तो कोई भी खिलाड़ी काफी समय से रणजी नहीं खेला है। रोहित शर्मा ने आखिरी बार रणजी मैच नवंबर 2015 मे मुंबई की टीम के तरफ से खेला था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 113 रन की पारी खेली थी। वहीं, विराट कोहली ने नवंबर 2012 में गाजियाबाद की टीम से आखिरी बार रणजी मैच खेला था। यशस्वी जायसवाल ने भी जनवरी 2023 में मुंबई की तरफ से अपना आखिरी रणजी मुकाबला खेला था। शुभमन गिल जनवरी 2022 में पंजाब की तरफ से आखिरी रणजी मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे। ऋषभ पंत भी आखिरी बार दिसंबर 2017 में दिल्ली की तरफ से लास्ट रणजी मुकाबला खेला था। केएल राहुल मार्च 2020 में कर्नाटक के लिए आखिरी मैच खेले। जसप्रीत बुमराह जनवरी 2017 में गुजरात की टीम से आखिरी रणजी खेला था। ये भी पढ़ें- मार्क जुकरबर्ग के बयान पर मेटा ने इंडिया से मांगी माफी, सफाई देते हुए कही ये बात…..
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts