Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शुभमन सहित 6 बल्लेबाजों के साथ सिडनी में उतर सकती है टीम इंडिया

बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी : टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बना रखी है बढ़त
शुभमन सहित 6 बल्लेबाजों के साथ सिडनी में उतर सकती है टीम इंडिया

सिडनी। अपने टेस्ट कॅरियर में दोराहे पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारतीय टीम के सर्वोत्तम हित में कुछ विकल्प में से सर्वश्रेष्ठ को चुनना होगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन की हार के बाद भारत निर्णायक मुकाबले से पहले श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रहा है और भारतीय कप्तान को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर अपने छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को उतारना पड़ सकता है, जिससे मेलबर्न में पिछले मैच में बाहर किए गए शुभमन गिल को एकादश में शामिल करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

यशस्वी के बाद गिल ने टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

वर्ष 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 866 रन के साथ गिल पिछले एक साल में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में यशस्वी जायसवाल के बाद दूसरे स्थान पर हैं और अगर वह मेलबर्न में एकादश से बाहर किए जाने से निराश होंगे तो इसमें कुछ गलत नहीं है। हालांकि रोहित ने बताया कि टीम प्रबंधन ने गिल को मेलबर्न में बाहर किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी दी। एकादश में बेहतर संतुलन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें बाहर किया गया था क्योंकि वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी से अतिरिक्त फायदा मिलने की उम्मीद थी।

वाशिंगटन और नीतीश ने खेली है शानदार पारी

अब सवाल यह उठता है कि रोहित सिडनी मैच के लिए गिल को एकादश में कैसे शामिल करते हैं। भारत को अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी संभावनाओं को जीवंत रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की और शतकवीर नितीश कुमार रेड्डी के साथ शतकीय साझेदारी भी की। अगर उनकी गेंदबाजी में अधिक पैनापन होता तो वह निश्चित रूप से अधिक ओवर फेंकते।

एससीजी में स्पिनरों को मिलती है मदद

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पारंपरिक रूप से एक ऐसा विकेट रहा है जहां मैच के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलती है और इसलिए वाशिंगटन या तनुश कोटियान में से किसी एक का रविंद्र जडेजा के साथ खेलना लगभग तय है, जब तक कि कप्तान को अचानक जायसवाल की लेग ब्रेक पर भरोसा ना हो जाए और वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर (वाशिंगटन) की बजाय विशेषज्ञ बल्लेबाज (गिल) को खिलाने का फैसला ना कर लें। गुलाबी कूकाबुरा के साथ दूधिया रोशनी में खेले गए एडीलेड टेस्ट ने भारतीय टीम को सबसे चुनौतीपूर्ण हालात मिले और गिल ने उस मैच में 31 और 28 रन बनाए तथा रोहित और विराट कोहली दोनों की तुलना में कहीं अधिक सहज दिखे।

सिराज, आकाश में से किसी एक को मिलेगा मौका

दूसरा विकल्प अधिक सुविधाजनक हो सकता है और इसमें मोहम्मद सिराज और आकाश दीप में से किसी एक को बाहर करके गिल को जगह देना शामिल है क्योंकि एससीजी में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के बिना उतरा जा सकता है। जडेजा और वाशिंगटन के सिडनी में मेलबर्न की तुलना में अधिक ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद है। सिराज ने सिडनी में शानदार स्पैल के साथ अपना दावा मजबूत किया है, जबकि आकाश दीप दो पारियों में सिर्फ एक विकेट ले पाए। तीसरा विकल्प सबसे असुविधाजनक है, लेकिन शायद यह समय की जरूरत भी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts