ताजा खबरव्यापार जगत

Rule Change : एलपीजी के दाम से फ्लाइट टिकट और क्रेडिट कार्ड तक… आज से बदले कई नियम, जानें इनके बारे में

बिजनेस डेस्क। एक सितंबर 2024 यानी आज से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। जहां 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों के बारे में…

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब 39 रुपए बढ़कर 1691.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1652.50 रुपए में मिल रहा था। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कुछ इस तरह हैं…

शहर नए दाम (रुपए में) अगस्त में दाम (रुपए में) जुलाई में दाम (रुपए में)
दिल्ली 1691.50 1652.50 1646
मुंबई 1644.00 1605 1598
कोलकाता 1802.50 1764.50 1756
चेन्नई 1855.00 1817 1809.50
भोपाल 1697.00 1,658 1651

हवाई ईंधन (ATF) के दाम घटे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। राजधानी दिल्ली में इसका दाम अगस्त के 97,975.72 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) से घटकर 93,480.22 रुपए (4,495.50 रुपए सस्ता) किलोलीटर हो गया है।

  • कोलकाता में ये 1,00,520.88 रुपए प्रति किलोलीटर से कम होकर 96,298.44 रुपए हो गया है।
  • मुंबई में 91,650.34 रुपए प्रति किलोलीटर से कम होकर 87,432.78 रुपए हो गया है।
  • चेन्नई में 1,01,632.08 रुपए प्रति किलोलीटर से गिरकर 97,064.32 रुपए किलोलीटर हो गया है।

क्रेडिट कार्ड का नियम बदला

यह महीना क्रेडिट कार्ड को लेकर और भी बदलाव लेकर आया है। सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank आज से रिवॉर्ड पॉइंट पर कैप लेकर आ रहा है। एचडीएफसी बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दी है, इस नियम को लागू करने के लिए आज की तारीख तय की गई थी। इस बदलाव के तहत बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन ट्रांजैक्शन्स पर हर महीने अब सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। इसके अलावा थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा।

  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के लिए आज से पेमेंट के शेड्यूल में बदलाव किया है।   इसमें सितंबर से क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि को कम कर देगा। पेमेंट की तारीख भी अब 15 दिन कर दी जाएगी।
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियमों के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन के लिए लेनदेन शुल्क अब आपके RuPay रिवॉर्ड पॉइंट से नहीं काटा जाएगा।

फ्री में आधार अपडेट का आखिरी मौका

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा 14 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे। 14 सितंबर के बाद अपडेट के लिए 50 रुपए का सर्विस चार्ज लगेगा। फ्री अपडेट सर्विस केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की लास्ट डेट 14 जून 2024 थी।

दूरसंचार नियमों में बदलाव

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने आज से फ्रॉड कॉल और एसएमएस स्कैम से जुड़ी साइबर क्रिमिनल एक्टिविटी को रोकने के लिए दूरसंचार नियमों में बदलाव लागू किया है। ट्राई ने जियो, एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

जिसमें कहा है कि 30 सितंबर, 2024 तक वे टेलीमार्केटिंग कॉल और बिजनेस मैसेजिंग, विशेष रूप से 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली कॉल को ब्लॉकचेन-आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। इससे टेलीमार्केटिंग सर्विसेज 30 सितंबर तक ब्लॉकचेन-बेस्ड सिस्टम में बदल जाएंगी। जिससे सिक्योरिटी बढ़ेगी और अनचाहे कॉल और मैसेजों में कमी आएगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत

संबंधित खबरें...

Back to top button