
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां करोड़ों रुपए की जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व CSP रह चुके अभिषेक तिवारी का पोता गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने 2 साल पहले जमीन की धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज किया था। वहीं, रसूखदारी और राजनीतिक पकड़ के चलते आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। फिलहाल, आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है।
जानें पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि अभिषेक तिवारी द्वारा 17 करोड़ रुपए के लेनदेन के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जमीन का सौदा अभिषेक के पिता संजय ने विष्णु पटेल नामक व्यक्ति से किया था। लेनदेन के बाद रसूखदारी के चलते दोनों ही पक्ष की ओर से राजनीतिक व रसूखदारी के दबाव के चलते यह प्रकरण लंबे समय से लंबित था। आरोपी अभिषेक तिवारी लंबे समय से फरार था, जिसे शुक्रवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं, पुलिस अब अभिषेक से अपनी जानकारी जुटा रही है। अभिषेक के दादा के.सी. तिवारी पुलिस अफसर रह चुके हैं। इस कारण से पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन, कुछ समय पहले के.सी. तिवारी का निधन हो चुका है। बता दें कि अभिषेक तिवारी पिता संजय तिवारी कैफे संचालक हैं और पूर्व में सीएसपी भी रह चुके हैं।