जबलपुरमध्य प्रदेश

कुएं में मिला गर्भवती महिला और बेटी का शव; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, सड़क पर लगाया जाम

मप्र के सिवनी जिले में की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अरी थाना अंतर्गत गंगेरुआ के मोहगांव में गुरुवार को कुएं में गर्भवती महिला और उसकी 2 साल की बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह मरावी ने गुस्साए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया।

ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पूर्व सीएम अर्जुन सिंह समेत 2013 के बाद लगी प्रतिमाओं को हटाने का आदेश, इन पर जुर्माना

ससुराल पक्ष के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मायके वालों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को गर्भवती महिला दीक्षा ठाकुर (23) व दो साल की मासूम बच्ची रोली ठाकुर का शव कुएं से बाहर नहीं निकालने से करीब 3 घंटे तक रोके रखा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक महिला के स्वजनों व आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर दोपहर में कुएं से दोनों शव बाहर निकाले जा सके। मायके वालों और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस सिवनी ले आई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ कर प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।

पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद

मायके वालों ने बताया कि मृतक महिला का विवाह गंगेरुआ में हुआ था। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला ने अपनी बेटी समेत कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। जबकि महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला व उसकी मासूम बेटी की हत्या की गई है। ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए स्वजनों व ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

3 घंटे तक चला हंगामा, पुलिस बल मौके पर पहुंचा

ग्रामीणों के साथ मृतक के स्वजन व महिलाएं घटना के विरोध में नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम की सूचना पर अरी, बरघाट समेत 4 पुलिस थानों और पुलिस लाइन सिवनी का काम्पैक्ट प्लाटून बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह मरावी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग 3 घंटे चले हंगामे के बाद ग्रामीणों व मायके पक्ष के लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने की मंत्रीगणों से चर्चा : बोले- यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिवारों से करें संपर्क

समझाइश के बाद जाम को खोला गया

पुलिस ने महिला व बच्ची का शव कुएं बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि, महिला व बच्ची हत्या हुई या आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सिवनी-कटंगी मार्ग पर जाम लगने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही थम गई, हालांकि बाद में समझाइश के बाद सड़क पर लगे जाम को खोल दिया गया।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button