
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत जबलपुर के 3 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मोहन भागवत 18 नवंबर को जबलपुर पहुंचेंगे और 20 नवंबर तक रहेंगे। यहां संघ प्रमुख पूरे महाकौशल प्रांत से आने वाले संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात करेंगे। डॉ. भागवत 19 नवंबर को एक प्रबुद्ध संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।
कई विषयों पर चर्चा करेंगे संघ प्रमुख
दरअसल, संघ के केंद्रीय अधिकारियों का एक निश्चित अंतराल में हर प्रांत में जाना होता है। इसी क्रम में सरसंघचालक का जबलपुर आना हो रहा है। इन तीन दिनों में संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं से शाखा कार्य, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, कृषि व श्रमिक कल्याण आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा संगठन की दृष्टि से किए जा रहे कार्यों, सामाजिक कार्यों तथा नूतन प्रयोगों की जानकारी लेंगे।
सभी जिलों में बैठकों का दौर जारी
इस दौरान देशभर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। सरसंघचालक के आगमन को लेकर प्रांत के सभी जिलों में विगत कई माह से बैठकों और कार्यक्रमों का क्रम जारी है। मोहन भागवत तीन दिनों तक संघ कार्यालय केशव कुटी में रुकेंगे।