
6 महीने से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने करण पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। बता दें कि करण उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र है।
गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
दुष्कर्म मामले में नाम सामने आने के बाद से करण फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापे मार कार्रवाई कर रही थी, लेकिन करण मोरवाल का कुछ पता नहीं चल रहा था। पिछले दिनों भोपाल में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर आईजी को निर्देश दिए थे कि करण पर इनाम की राशि बड़ा कर 25 हजार कर दी जाए। वहीं करण गृहमंत्री ने करण के पिता विधायक मुरली मोरवाल से कहा था कि 2 दिन में करण को सरेंडर कराएं अन्यथा प्रदेश में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो कि नाजिर बन जाएगी।
महिला नेता ने लगाया था रेप का आरोप
पुलिस के मुताबिक इसी साल दो अप्रैल को इंदौर के महिला थाने में करण के खिलाफ एक महिला नेता ने रेप का मामला दर्ज कराया।महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने करण के खिलाफ धारा 376, 376(2)N, J, 294, 506, 328, 450 के तहत मामला बनाया, लेकिन वह फरार हो गया था।
खबर अपडेट हो रही है….