राष्ट्रीय

Punjab Election : 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, जानिए कैप्टन अमरिंदर की पार्टी को मिली कितनी सीटें

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलान किया है कि बीजेपी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखेदव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

‘पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है’

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे लिए पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मदबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।

जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक

जानकारी के मुताबिक, गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखेदव सिंह ढींढसा की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब बीजेपी के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

‘देश की सुरक्षा में पंजाब का सर्वोच्च बलिदान’

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता है। पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button