
संत हिरदाराम नगर। अच्छी खबर है कि राजाभोज एयरपोर्ट मार्च में एक लाख से अधिक यात्रियों की संख्या वाले क्लब में पहुंच गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में 1,03,338 यात्री की भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान की संख्या रही है और उड़ानों के फेरे भी मार्च में बढ़कर 842 संख्या हुई है। जबकि फरवरी में यात्री संख्या का आंकड़ा 98,100 था और उड़ानों के फेरे 764 थे। उम्मीद जताई जा रही है कि यात्री संख्या में और इजाफा होगा क्योंकि इस माह इंडिगो की जयपुर उड़ान और अगले माह इंडिगो की गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। कम्पनी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है और बुकिंग चल रही है।
दरअसल, एयरपोर्ट अथॉिरटी ने पिछले साल 2021-2022 और 2022-2023 का अप्रैल से मार्च तक के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक इस साल यात्री संख्या और उड़ानों के फेरों में बढ़ोत्तरी हुई है। 2021-2022 में साल की कुल यात्री संख्या 7,32,356 थी और उड़ानों के कुल फेरे 7,280 लगे थे। जबकि साल 2022-2023 में 1106494 यात्री संख्या हुई है। वहीं 9806 उड़ानों के फेरे साल में लगे हैं। यानी पिछले साल की अपेक्षा इस साल 3,74,138 यात्री संख्या अधिक रही। राजाभोज एयरपोर्ट पर आने वाले दिनों में नाइट पार्किंग, नाइट ऑपरेशन सहित यहां से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने का प्रयास तेजी से चल रहा है।
हर माह यात्री संख्या और फ्लाइट मूवमेंट इस प्रकार रहाः-
2022-2023 2021-2022
माह यात्री संख्या फ्लाइट मूवमेंट माह यात्री संख्या फ्लाइट मुूवमेंट
अप्रैल 91024 864 अप्रैल 38064 650
मई 92444 820 मई 11358 224
जून 95154 979 जून 25973 264
जुलाई 86021 919 जुलाई 47469 464
अगस्त 88457 886 अगस्त 62724 560
सितम्बर 83795 848 सितम्बर 59013 576
अक्टूबर 92264 800 अक्टूबर 77209 752
नवम्बर 97045 738 नवम्बर 94053 804
दिसम्बर 102132 756 दिसम्बर 97254 876
जनवरी 7़6720 590 जनवरी 52183 718
फरवरी 98100 764 फरवरी 65212 568
मार्च 103338 842 मार्च 101844 824