PlayBreaking News

हमास ने तीन और इजराइली बंधकों को किया रिहा, इजराइल भी छोड़ेगा 369 फलस्तीनी कैदी, युद्ध विराम समझौते पर बढ़ा था तनाव

Follow on Google News
हमास ने तीन और इजराइली बंधकों को किया रिहा, इजराइल भी छोड़ेगा 369 फलस्तीनी कैदी, युद्ध विराम समझौते पर बढ़ा था तनाव
तेल अवीव। इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते में बढ़ते तनाव के बीच हमास ने शनिवार को तीन और इजराइल बंधकों को रिहा कर दिया। इसके बदले में इजराइल ने भी 369 फलस्तीनी कैदियों को आजाद करेगा। हालांकि, यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब युद्ध विराम खतरे में नजर आ रहा है और दोनों पक्षों के बीच फिर से संघर्ष छिड़ने की आशंका बढ़ गई है।

रेड क्रॉस को सौंपे गए तीनों बंधक

हमास ने जिन तीन इजराइली नागरिकों को छोड़ा है, उनके नाम सागुई डेकेल-चेन, साशा ट्रोफानोव और इएयर हॉर्न बताए गए हैं। ये तीनों पुरुष बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किया गया है। हमास ने अब तक छह चरणों में कुल 19 इजराइली और 5 थाईलैंड के बंधकों को रिहा किया है।

इजराइल छोड़ेगा 369 फलस्तीनी कैदी

हमास द्वारा बंधकों की रिहाई के बदले इजराइल ने कुल 369 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनमें से 36 कैदी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जबकि 333 कैदियों को इजराइल ने गाजा युद्ध के दौरान गिरफ्तार किया था।

15 महीने से अधिक समय से जारी भीषण संघर्ष

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हजारों लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर 1200 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद हमास ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी में भीषण सैन्य अभियान शुरू किया, जिससे हजारों लोगों की मौत हो गई और लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

युद्ध विराम समझौते पर संकट

19 जनवरी 2025 को मिस्र, कतर, सऊदी अरब और अमेरिका जैसे कई देशों की मध्यस्थता से युद्ध विराम समझौता लागू किया गया था। हालांकि, हाल के दिनों में कई विवादों के कारण यह समझौता खतरे में पड़ गया है। हमास ने पहले बंधकों की रिहाई रोकने की धमकी दी थी और इजराइल पर युद्ध विराम की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हमास का कहना है कि इजराइल गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने से रोक रहा है, जिससे वहां हालात और खराब हो रहे हैं। दूसरी ओर, इजराइल ने संघर्ष फिर से शुरू करने की धमकी दी है। इजराइली सेना ने रिजर्व बलों को बुला लिया है और अपने सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है। इससे संकेत मिलता है कि अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला, तो युद्ध फिर से शुरू हो सकता है। ये भी पढ़ें- ‘हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक थ्योरी नहीं, बल्कि निभाया गया वादा’, विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिमी देशों के लोकतांत्रिक दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts