
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आज बीजेपी का बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 की शुरुआत हो चुकी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सी-सेक्टर शाहपुरा से अपने बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 एक बहुआयामी अभियान है। अभियान-1 में हमने डिजिटल बूथ बनाने का अभियान लिया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने देश में इतिहास बनाया।
हर बूथ पर 51% वोट शेयर लाने का संकल्प
वीडी शर्मा ने कहा कि आज यानी कि 14 मार्च से 24 तक मध्य प्रदेश की पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथों पर होगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी का बूथ जीतने का जो संकल्प है, प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर लेकर आना। 22 प्रकार के कामों के साथ बूथों को सशक्त बनाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं, उनको जोड़ने का काम करना है।
पार्टी में जो नए नौजवान हैं, जो उमंग और उत्साह के साथ खड़े हैं, उनको ‘यूथ फॉर बूथ’ के अंतर्गत उनको जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि प्रत्येक बूथ पर जो पन्ना समिति बनेगी, उसमें कम से कम 33 प्रतिशत बहनों को अवसर मिलना चाहिए।
#भोपाल : #बूथ_विस्तारक_अभियान 2.0 के शुभारंभ अवसर पर #बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष #विष्णुदत्त_शर्मा बोले- 14 से 24 तक मध्य प्रदेश की पूरी #भारतीय_जनता_पार्टी बूथों पर होगी। पार्टी में जो नए नौजवान हैं, जो उमंग और उत्साह के साथ खड़े हैं, उनको #यूथ_फॉर_बूथ के अंतर्गत उनको जोड़ने का… https://t.co/KPkifhwlUi pic.twitter.com/ChZFNWDNXO
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 14, 2023
CM ने ‘लाड़ली बहना योजना’ लाकर MP में इतिहास बनाया
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ लाकर इतिहास बनाया है। भाजपा महिला सशक्तिकरण के अभियान में जुटी है, बूथ पर प्रत्येक समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व हो, इस भूमिका में 22 प्रकार के कामों के साथ बूथ को और अधिक सशक्त बनाते हुए इस दिशा में आज एक बहुआयामी अभियान प्रारंभ किया है।
10 दिन तक चलेगा अभियान
वीडी शर्मा ने कहा कि यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा। जिसमें मुख्यमंत्री, कैबिनेट के मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सभी सांसद-विधायक भी बूथ पर जाएंगे। पूरी भारतीय जनता पार्टी ‘चलो बूथ की ओर’ नारे के साथ बूथ पर पहुंच रही है। इन 10 दिनों में प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।
ये भी पढ़ें- BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- कमलनाथ जी चिंता मत करिए… 2023 में जनता आपको गहराई से आईना दिखाएगी