भोपालमध्य प्रदेश

वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसलिए वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान पर तंज कसा है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बंटवारा करो और लड़ाओ। कांग्रेस का कहना है कि बेटी है तो लड़ सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कहती है कि लड़की है, तो पढ़ सकती है।

‘लड़की हूं पढ़ सकती हूं’

वीडी शर्मा ने कहा कि लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है। इसलिए वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं। भाजपा लड़कियों को पढ़ाने की बात करती है।

‘कांग्रेस सिर्फ लड़ाने का काम करती है’

वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ से लेकर बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया है। ये सामाजिक परिवर्तन भाजपा की सरकारें करती हैं। कांग्रेस सिर्फ लड़ाने का काम करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को केवल पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button