
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवां दिन है। रविवार सुबह यात्रा महू के दशहरा ग्राउंड मरकाम लेन से शुरू हुई। राऊ में मामा का ढाबा पर राहुल गांधी रुके और सभी नेताओं के साथ चाय पी।
इसके बाद वे आगे बढ़े तो एक समर्थक ने उन्हें अपनी बुलेट चलाने को कहा, जिस पर राहुल गांधी ने हेलमेट पहना और कुछ दूर तक उस पर सवारी की। उनके साथ में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ता दौड़ते नजर आए। यात्रा में कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, मीनाक्षी नटराजन आदि नेता हैं।
#भारत_जोड़ो_यात्रा : राऊ विधानसभा में श्री #राहुल_गांधी जी ने की बुलेट की सवारी…।@RahulGandhi #PeoplesUpdate #BharatJodoYatra #BikeRide pic.twitter.com/a4zvsDx2Od
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 27, 2022
राहुल गांधी के स्वागत में बिछाया रेड कारपेट
पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी की विधानसभा राऊ में राहुल गांधी के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया। पटवारी ने करीब 20 किलोमीटर तक रेट कारपेट बिछाया, जहां रंगोली और बैनर पोस्टर लगाए गए। रंग-बिरंगी कतरन उड़ाकर भी राहुल का स्वागत किया गया। राहुल ने यहां कुछ देर फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वे स्टूडेंट और वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले। वे टी ब्रेक के लिए भी एक जगह रुके। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी भी कदम मिलाकर चल रहे थे।

इंदौर के राजवाड़ा पहुंचेगी यात्रा
रविवार की शाम करीब 7 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के राजवाड़ा पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चिमन बाग ग्राउंड पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यहां बड़ा गणपति से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी और फिर अगले पड़ाव की ओर निकल पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : दिग्विजय सिंह जमीन पर गिरे, कांग्रेस ने MP की सड़कों को जिम्मेदार ठहराया