नेताओं का अफसरों पर बढ़ा गुस्सा-केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सावित्री ठाकुर और पूर्व मंत्री मलैया सहित कई ‘माननीय’ नाराज
मप्र में राशन वितरण, पीएम आवास, सड़कों की बदहाली, गंदगी और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों का ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ आक्रोश सामने आ रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर और पूर्व मंत्री जयंत मलैया समेत कई नेताओं ने अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
Naresh Bhagoria
6 Sep 2026



























