ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

C-17 से भारत की सरजमीं पर उतरे 12 अफ्रीकन चीते, चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचे कूनो, बाड़े में रिलीज करेंगे सीएम

ग्वालियर। महाशिवरात्रि के मौके पर मध्यप्रदेश के कूनो अभयारण्य में 12 चीतों का एक दल और पहुंच गया। शनिवार को श्योपुर जिले में स्थित कूनो अभ्यारण में साउथ अफ्रीका से नए मेहमान के रूप में 12 चीतों ने भारत की सरजमीं पर कदम रखा। साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ने ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हुआ। यहां से सी-17 विमान से सभी चीतों को चिनूक हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया गया। इसी के जरिये चीतों को कूनो अभयारण्य भेजा जा रहा है। साउथ अफ्रीका से 7 नर चीते और 5 मादा चीते लाए गए हैं। चिनूक हेलिकॉन्टर से इन्हें कूनो पहुंचाया गया।

सीएम, तोमर समेत कई मंत्री पहुंचे कूनो

चीतों को लेकर ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा सी-17 विमान।

कूनो अभयारण्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे। सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री भारत सिंह करहाल पहुंच चुके हैं ।चीतों को लेकर हेलिकॉप्टर भी कूनो में उतर चुका है।

साउथ अफ्रीका से आ रहे इन 12 चीतो के लिए कूनो अभ्यारण में 10 नए बड़े बाड़े बनाए गए हैं। 6 बाड़े पहले से रिजर्व हैं। साउथ अफ्रीका से आ रहे इन चीतों को एक महीने क्वारेंटाइन रखा जाएगा। कूनो अभयारण्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

इस तरह से चीतों को बॉक्स में लाया गया है कूनो।

17 सितंबर को मोदी ने किया था रिलीज

इससे पहले भारत में पहली बार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर नामीबिया से 8 चीते आए थे। इन्हें कूनो अभ्यारण में छोड़ने के लिए खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इन चीतों को अब बड़े बाड़ों में छोड़ दिया गया है। शनिवार को अफ्रीका से आए चीतों को भी अभी एक माह तक क्वारेंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें बाड़ों में रिलीज किया जाएगा।

ग्लोबमास्टर C-17 विमान से चीतों को ग्वालियर तक लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलिकॉन्टर से कूनो भेजा गया।

शिवराज ने जताया पीएम मोदी का आभार

अफ्रीका से 12 चीते आने पर सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- चीतों का पुनर्वास पर्यटन तथा रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विलुप्त हुए चीतों का पुनर्स्थापन एशिया महाद्वीप, भारत और भारत में भी मध्यप्रदेश में किया है। पूरा प्रदेश उनका आभार प्रकट कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आए चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब चीतों का कुनबा बढ़कर 20 हो जाएगा।

यह भी पढ़ें MP Cheetah Project : चीता लाने और स्टडी टूर के नाम पर उड़ा दिए 32 लाख रुपए, आज तक नहीं आई स्टडी रिपोर्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button