
टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सोमवार को टाटा समूह की बोर्ड बैठक में एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के अध्यक्ष पद पर मुहर लगाई गई। बता दें कि चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और जनवरी 2017 में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
ये भी पढ़ें – अब 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए बदले टीकाकरण के नियम
एलिस गीवर्गीस वैद्यन को शामिल किया जाएगा
जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के पूर्व सीएमडी एलिस गीवर्गीस वैद्यन को भी एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल किया जाएगा। बैठक के दौरान बोर्ड ने उनकी नियुक्ति के लिए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी भी दे दी है।
ये भी पढ़ें – By-Election 2022 : आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC उम्मीदवार, बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को टिकट
फिर बने टाटा संस के चेयरमैन
फरवरी 2022 में टाटा संस के बोर्ड ने पांच सालों के लिए एन चंद्रशेखरन को फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया था। बता दें कि बोर्ड की बैठक में चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन के रूप में 5 और सालों के लिए रखने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें- Lockdown in China : 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लगा लॉकडाउन, चीन में अब नए वायरस का प्रकोप