अब 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए बदले टीकाकरण के नियम

Follow on Google News
अब 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए बदले टीकाकरण के नियम
16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।

बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित : मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा, बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।

12-14 साल के बच्चों को लगेगी ये वैक्सीन

12-14 साल के बच्चों को Corbevax वैक्सीन लगाई जाएगी। Corbevax को Biological E Limited कंपनी ने बनाया है। Corbevax एक रिकॉम्बिंनेंट प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। यह कोरोना वायरस की सतह पर पाए जाने वाले प्रोटीन से बनी है। Corbevax की भी दो खुराक लगवानी होगी। इसे बनाने में कम लागत वाले तरीकों का इस्तेमाल हुआ है। इसलिए यह सबसे सस्ती वैक्सीनों में से एक होगी। ये भी पढ़ें- Lockdown in China : 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लगा लॉकडाउन, चीन में अब नए वायरस का प्रकोप

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति?

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2,503 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,377 लोग ठीक हुए, जबकि 27 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। देश में एक्टिव केस 36,168 रह गए हैं। यह 675 दिन में सबसे कम हैं। देश में अब तक 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts