Lockdown in China : 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लगा लॉकडाउन, चीन में अब नए वायरस का प्रकोप

Follow on Google News
Lockdown in China : 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लगा लॉकडाउन, चीन में अब नए वायरस का प्रकोप
कोविड-19 के घटते मामलों में लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं नए वायरस ने चीन में एक बार फिर से दस्तक दे दी है। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​-19 के मामलों में बढ़ोतरी और नए वायरस के प्रकोप की आशंका के बीच दिया है। ये भी पढ़ें: रूस से अब गैस और तेल नहीं लेगा अमेरिका, बाइडेन बोले- यूक्रेन को पुतिन कभी जीत नहीं पाएंगे

लोगों को घरों में रहना होगा कैद

लॉकडाउन के दौरान चांगचुन शहर के निवासियों को घर पर ही रहना होगा। 3 दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा। वहीं, सभी गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी को भी अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। चीन को डर है कि इस शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाता है तो देश के बाकी हिस्सों में भी कोरोना फैलने का खतरा बना रहेगा। ये भी पढ़ें: 27 मार्च से फिर शुरू होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, कोरोना संक्रमण के चलते 2 साल से लगा था प्रतिबंध

स्थानीय ट्रांसमिशन के मिले 397 मामले

चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय ट्रांसमिशन के 397 और मामले सामने आए, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आए हैं। शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आए। हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है।

'जीरो टॉलरेंस' नीति का हवाला

जानकारी के अनुसार, वायरस के प्रसार की रोकथाम को लेकर चीन की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हवाला देते हुए यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह चीन के वुहान में नवंबर 2019 में सामने आए कोरोना वायरस और उसके बाद यहां लगाए गए लॉकडाउन के घटनाक्रम की याद दिलाता है, जिसके बाद यह जानलेवा वायरस दुनियाभर में फैल गया और लाखों लोगों की मौत की वजह बना। अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts