By-Election 2022 : आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC उम्मीदवार, बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को टिकट

Follow on Google News
By-Election 2022 : आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC उम्मीदवार, बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को टिकट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को बड़ा एलान किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो को विधानसभा उपचुनाव के लिए बालीगंज से उम्मीदवार बनाया है।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर किया एलान

ममता बनर्जी ने दोनों नेताओं के नाम का एलान करते हुए ट्वीट किया कि 'मुझे तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव और बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए TMC के उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां, माटी-मानुष’। ये भी पढ़ें : EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया झटका! जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर में की कटौती

16 अप्रैल को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। 12 अप्रैल को चुनाव होंगे और 16 अप्रैल को नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : इन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts