भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी

मध्यप्रदेश में ठंड से राहत का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में पारा एक ही दिन में करीब 03 डिग्री तक उछल गया। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। वहीं रायसेन और मंडला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप कम हो गया है।

यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 7.5
मंडला 7.5
पचमढ़ी 8.0
खजुराहो 8.0
बैतलू 8.2
ग्वालियर 8.4
रीवा 8.6
छिंदवाड़ा 9.3
नौगांव 9.3

तापमान में उछाल जारी रहेगी

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक तापमान में उछाल जारी रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 12.2 28.7
इंदौर 13.0 26.6
जबलपुर 13.0 27.2
ग्वालियर 8.4 28.0

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने से ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में बादल छाएंगे। इसके साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button