इंदौरमध्य प्रदेश

VIDEO : शराब पीकर बस में महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ा, लोगों ने आरोपी की कर दी धुनाई

हेमंत नागले, इंदौर। शहर में छेड़खानी के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं। जवाहर मार्ग पर बीते दिन छेड़खानी की घटना के बाद विवाद हुआ था। वहीं रविवार को फिर महिलाओं से छेड़छाड़ करते एक युवक पकड़ाया, जहां पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने जमकर की पिटाई

इंदौर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर नशे में धुत युवक महिलाओं से छेड़खानी कर अश्लील हरकत कर रहा था। AICTSL के फील्ड ऑफिसर जय दुबे ने पकड़ा, जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सिटी बस ऑफिसर ने बताया कि युवक सिटी बस से राजवाड़ा आया और महिलाओं से अश्लील हरकत कर रहा था।

आरोपी को पुलिस के हवाले किया

मौके पर मौजूद सिटी बस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान राह चलते लोगों ने देखा तो छेड़खानी करने वाले युवक कि उन्होंने पिटाई कर दी। वहीं आरोपी युवक शराब के नशे में धुत था। कुछ लोगों की समझाइश के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Indore : लूट के लिए बुलेट करवाई फाइनेंस, आरोपियों के पास से ढाई लाख के 20 मोबाइल बरामद; सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button