राष्ट्रीयव्यापार जगत

Petrol-Diesel Price Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमतें

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की नई कीमतें जारी करते हुए आज यानी गुरुवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के कींमतों में 35-35 पैसे का इजाफा कर दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है, तो पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.79 रुपए जबकि डीजल का दाम 93.52 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपए व डीजल की कीमत 101.40 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.10 रुपए लीटर है तो डीजल 97.93 रुपए लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.43 रुपए जबकि डीजल का दाम 96.63 रुपए लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.86 107.61
नई दिल्‍ली 104.79 93.52
मुंबई 110.75 101.4
कोलकाता 105.43 96.63
चेन्‍नई 102.1 97.93
नोएडा 102.04 94.15
बेंगलुरु 108.44 99.26
हैदराबाद 109 102.04
पटना 108.04 100.07
जयपुर 111.91 103.07
लखनऊ 101.81 93.96
गुरुग्राम 102.45 94.26
चंडीगढ़ 100.86 93.24
आगरा 101.58 93.72
रांची 99.27 98.71
पोर्ट ब्लेयर 87.75 87.17

इन राज्यों में 100 रुपए के पार पेट्रोल का भाव

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

हर शहर में अलग-अलग रेट क्यों?

टैक्स की वजह से हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होते हैं। दरअसल, अलग-अलग राज्यों का टैक्स रेट अलग-अलग है। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। इसके अलावा कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है। जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button