इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : मंडल अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो जारी कर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य से बताया खतरा

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दरअसल, मंडल अध्यक्ष सचिन जेसवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उनका कहना है कि, बीजेपी नगर उपाध्यक्ष विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ और उसके समर्थकों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

मंडल अध्यक्ष ने वीडियो में कही ये बात

मंडल अध्यक्ष ने वीडियो में आगे कहा कि, एकलव्य गौड़ और उसके समर्थकों द्वारा उन्हें कुछ दिनों पहले बंद कमरे में पीटा गया और अब आगे किसी भी प्रकार से यदि उनके परिवार को कोई दिक्कत आती है तो इसका जिम्मेदार एकलव्य गौड़ होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पास जा सकता है मामला

इंदौर के इस विवाद की शिकायत अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास भी जा सकती है। बताया जा रहा है कि, इंदौर के विधानसभा चार की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। एकलव्य गौड़ पूर्व महापौर मालिनी गौड़ का बेटा है। एकलव्य के खिलाफ कई बार इसी तरह के मामले सामने आए हैं, लेकिन विधायक पुत्र होने के कारण वह बच जाता है।

एकलव्य गौड़ से जुड़े मामले

  • पहला मामला

कुछ दिनों पहले सिंधी कॉलोनी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जेसवानी के साथ विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ और उसके समर्थकों ने एक बंद कमरे में पिटाई कर दी। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि देर रात जब मंडल अध्यक्ष अपना आवेदन लेकर किसी वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत करने पहुंचे तो कार्यालय पर उनसे वह कागज कोई भी लेने को तैयार नहीं था। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मौजूद नहीं थे, इसके अलावा जितने भी समर्थक थे कोई भी उनसे चर्चा करने को तैयार नहीं था। अपने छोटे बच्चे और पत्नी को लेकर सचिन जेसवानी कई घंटों तक घूमते रहे लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं था। जिसके बाद सचिन जेसवानी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए कहा कि यदि मेरे साथ कोई भी घटना होती है तो उसका जिम्मेदार एकलव्य गौड़ होगा।

  • दूसरा मामला

कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 66 की त्रिवेणी कॉलोनी के गार्डन में बूथ विस्तार के लिए बैठक रखी गई थी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष उसके मंडल के महामंत्री पृथ्वीचंदन अपनी बात रख रहे थे। तभी बहस के बाद विवाद हुआ और उसके बाद पृथ्वीचंद सिंह ने एकलव्य गौड़ के नाम से धमकाते हुए सन्नी टुटेजा को जान से मारने की धमकी दी और उन्होंने समर्थकों को चाकू भी दिखाया था।

  • तीसरा मामला

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता को भी कुछ दिन पहले घर के बाहर बने हुए एक छज्जे के लिए विधानसभा चार में विधायक समर्थक दबाव बनाते हुए दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने महिला मोर्चा के कार्यकर्ता से ही अपने घर के बाहर छज्जे को बचाने के लिए रुपयों की डिमांड की थी। पूरा मामला वरिष्ठ नेताओं के पास जाने के बाद मामले को शांत करवाया गया। विधानसभा चार में विधायक पुत्र सभी को धमकाते हुए दिखाई देते हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button