राष्ट्रीय

Padma Shri Awards 2020 : कंगना रनौत और अदनान सामी को मिला पद्मश्री, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण

पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। एक्ट्रेस कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषण स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए देश के कई लोगों को आज पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2020) से सम्मानित किया जा रहा है।

करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत कुल 102 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा। इनके अलावा 10 लोगों को पद्म भूषण, जबकि 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले कुल 119 लोगों में 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेडर भी शामिल है।

अरुण जेटली का पद्म विभूषण सम्मान पत्नी संगीता ने प्राप्त किया

ओलिंपियन पीवी सिंधु को पद्म भूषण दिया गया

सुषमा स्वराज का पद्म विभूषण सम्मान बेटी बांसुरी ने प्राप्त किया

पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

कंगना रनोट को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

संबंधित खबरें...

Back to top button