अंतर्राष्ट्रीय

Oklahoma Hospital Firing: अमेरिका में 8 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना, अब अस्पताल परिसर बना निशाना; 4 की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को ओक्लाहोमा के सेंट फ्रांसिस अस्पताल की नताली बिल्डिंग में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या था हमले के पीछे का मकसद

ओक्लाहोमा के तुलसा शहर में एक शख्स बंदूक लेकर मेडिकल ऑफिस की बिल्डिंग में घुसा और उसने फायरिंग कर दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हमले के बाद शख्स ने भी अपनी जान ले ली, यानी इस हमले में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमला क्यों हुआ और हमलावर कैसे मारा गया। इस हमले के बाद सेंट फ्रांसिस हेल्थ सिस्टम ने नताली मेडिकल बिल्डिंग परिसर को बंद कर दिया।

लगातार बढ़ रहीं गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। मंगलवार को ही न्यू ऑरलियन्स में एक हाई स्कूल स्नातक समारोह में गोलीबारी के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Firing in US: अमेरिका में एक बार फिर स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, एक बुजुर्ग महिला की मौत; 2 घायल

स्कूल में 18 साल के लड़के ने की फायरिंग

इससे पहले 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में एक स्कूल में 18 साल के लड़के ने फायरिंग कर दी थी। हमलावर ने एक एक कमरे में जाकर स्टूडेंट्स पर गोलियां बरसाई थीं। इस हादसे में 19 स्टूडेंट्स समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 2 शिक्षक भी शामिल थे।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button