अंतर्राष्ट्रीय

Nigeria Mosque Attack: नाइजीरिया में मस्जिद पर हमला, इमाम सहित 12 की मौत; कई अगवा

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद को निशाना बनाया। हमलावरों ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हमलावरों ने कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया है। यह घटना राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना में हुई।

रात की नमाज के दौरान किया हमला

जानकारी के मुताबिक, मैगामजी मस्जिद में लोग रात की नमाज अदा कर रहे थे। उसी दौरान हमलावर मोटरबाइक से आए और नमाजियों पर फायरिंग कर दी। हमले में इमाम सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जान बचाकर भागने में सफल रहे। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया।

गिरोह ने की फिरौती की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंडिट नाम के एक गिरोह ने ये हमला किया। जिन्हें डाकुओं के रूप में जाना जाता है। गिरोह ने अगवा किए गए लोगों के परिजनों से फिरौती की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने प्रोटेक्शन फीस की मांग की है, ताकि उन्हें खेती करने और अपनी फसल काटने की इजाजत मिल सके।

डाकुओं के ठिकानों पर बमबारी

कैटसिना राज्य पुलिस के प्रवक्ता गैंबो इसाह ने इस हमले की पुष्टि की है। बता दें कि, ‘कैटसिना’ नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित राज्य है। ये पड़ोसी देश नाइजर के साथ सीमा साझा करता है, जिसकी वजह से गिरोह दोनों देशों के बीच आराम से आ और जा सकते हैं। डाकुओं के ठिकानों को तबाह करने के लिए कई बार नाइजीरिया की सेना द्वारा बमबारी भी की गई है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button