जबलपुरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

MP News : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा आनंद सागर, सतना में हत्या व लूट का मुख्य शूटर था बदमाश

सतना। शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपए लूटने का आरोपी कुख्यात आनंद सागर को मुठभेड़ में मार गिराया है। मप्र की सतना पुलिस और उप्र की जौनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा के अलीगंज के पास मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश आनंद सागर यादव को मार गिराया। वह सतना में मुनीम की हत्या व लूट के मामले में शामिल मुख्य शूटर था।

आनंद जौनपुर के केराकत क्षेत्र के उसरापुर पचवारा का रहने वाला था। इस मुठभेड़ में दो आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें वारादात में सुभाष यादव और जिलेदार उर्फ जेडी शामिल हैं। जबकि, अन्य की तलाश की जा रही है।

दो लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, विगत कई दिनों से सतना पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में जौनपुर में डेरा डाली हुई थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के बाद टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, जौनपुर में तड़के सुबह हुई मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें सुभाष यादव और जिलेदार उर्फ जेडी को गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें देर रात तक सतना लाया जाएगा।

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने शुरू की फायरिंग

जानकारी अनुसार थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हाइवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशों की सतना पुलिस को लोकेशन मिली, जिसके बाद सतना पुलिस और जौनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर कर इलाके की घेराबंदी की गई। घेराबंदी तोड़कर फायरिंग करते हुए बदमाश आनंद सागर यादव ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। जिसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गिरोह का दुर्दांत अपराधी जेडी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिस्टर और कार बरामद

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से 2 पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश आनंद के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ में हत्या, लूट व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं।

सतना में मुनीम की हत्या व लूट का आरोपी था बदमाश

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुभाष यादव गिरोह ने एक शराब कंपनी के मुनीम हत्या कर 15 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। तभी से दोनों प्रांतों की पुलिस गिरोह की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। उक्त गिरोह ने जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सतना आदि जिलों में लगातार कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आनंद सागर का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सतना : यूपी के शूटरों ने मुनीम का मर्डर कर लूटे थे 22 लाख रुपए, 3 गिरफ्तार, 8 की तलाश जारी

संबंधित खबरें...

Back to top button