राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के अमरावती में गिरी दो मंजिला इमारत, 5 लोगों की मौत, दो घायल

महाराष्‍ट्र के अमरावती में रविवार को एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह दो मंजिला इमारत काफी पुरानी थी।

राहत और बचाव कार्य जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग समय रहते ही यहां से निकल गए थे। इसी कारण से भयानक हादसा घटित होने से बच गया। मुंबई में इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।

घटनास्थल पर पहुंची सांसद नवनीत राणा

मृतकों और मलबे में दबे हुए लोगों के रिश्तेदार और जान पहचान वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे को हटाया जा रहा है। वहीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से जुड़े लोगों से बातचीत कर दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह इमारत प्रभात टॉकीज चौक के किनारे स्थित है। इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें चलती थीं।

ये भी पढ़ें: गुजरात में बड़ा हादसा : मोरबी में केबल पुल टूटा, कई लोग नदी में गिरे

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button