क्रिकेटखेलताजा खबर

World Cup Cricket 2023 : डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 33.2 ओवर में 156 रन बनाए। इस दौरान मैदान में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की बॉलिंग के आगे पस्त दिखाई दी। श्रीलंका को 157 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की लगातार यह तीसरी हार है।

कुमारा 3, मैथ्यूज और रजिथा ने 2-2 विकेट झटके

श्रीलंका की धारदार बॉलिंग के आगे पिछली बार की वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड पस्त दिखाई दी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 33.2 ओवर में ही इंग्लैंड की पूरी टीम को पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा ने 3, मैथ्यूज और रजिथा ने 2-2 विकेट झटके। पांच मैचों में श्रीलंका की यह दूसरी जीत है। इस जीत के साथ श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है। जबकि, इंग्लैंड की यह चौथी हार है। इसके साथ ही इंग्लैंड 9वें स्थान पर आ गई है।

श्रीलंका के दो खिलाड़ियों ने जमाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की ओर से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 73 बॉल में 43 रन बनाए। हालांकि, दूसरी इनिंग में श्रीलंका के पहले दो विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन, निसांका और समाराविक्रमा की जोड़ी ने श्रीलंका की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 122 बॉल में 137 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाया। निसांका ने 83 बॉल में 77 और समाराविक्रमा ने 54 बॉल में 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- World Cup Cricket 2023 : मैक्सवेल और वॉर्नर के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, 309 रनों से जीते कंगारू, विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी हार अब नीदरलैंड के नाम

संबंधित खबरें...

Back to top button