
दमोह जिले की पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों के चलते काफी चर्चाओं में रहती हैं। इस बार वह विवादित बयानों को लेकर नहीं, बल्कि उनके अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जमकर गरबा खेला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान गरबा खेलने में पथरिया की कांग्रेस नेत्री ने उनका साथ दिया।
#दमोह जिले के पथरिया से विधायक #रामबाई ने जमकर किया गरबा। उनके अलग अंदाज ने लोगों को आकर्षित किया। देखें #VIDEO#MPNews #Rambai #garba pic.twitter.com/GSh2D71kc4
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 4, 2022
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विधायक रामबाई ने सार्वजनिक रूप से डांस किया हो। इससे पहले अपने भांजे की शादी में उन्होंने ‘नौलखा’ डांस किया था। इससे पहले उन्होंने होली मिलन समारोह में भी फाग गाकर डांस किया था।
कांग्रेस नेत्री के साथ किया गरबा
दरअसल, सोमवार को पथरिया में आयोजित गरबे में विधायक रामबाई अतिथि के तौर पर शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने मंच से ही कार्यक्रम देखा, लेकिन गाने सुनकर वह खुद को रोक नहीं सकीं। इसके बाद वे कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा खेलने पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक अन्य महिलाओं और कन्याओं के साथ जमकर गरबा किया। विधायक को गरबा करते देख वहां आए लोग भी काफी आनंदित हुए और गरबा एन्जॉय किया।
ये भी पढ़ें: VIDEO : विधायक रामबाई ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खोटी, सबके सामने अपशब्द कहकर किया अपमानित; कलेक्टर ने कहा- FIR कराएंगे
विधायक ने कलेक्टर को कहा था ढोर
बता दें कि पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार का 4 दिन पहले कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से एक विवाद हो गया था। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया था, जिसके बाद उन पर कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। साथ ही कर्मचारी संगठन के लोग लगातार विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं।