राष्ट्रीय

चेन्नई एयरपोर्ट पर तंजानिया का तस्कर गिरफ्तार, पेट में भरकर लाया 8 करोड़ 86 लाख की हेरोइन

कस्टम ने गुरुवार को ड्रग्स का बड़ा कंन्साइनमेंट जब्त किया है। चेन्नई एयरपोर्ट के एआईयू अधिकारियों ने 14 जुलाई को एंटेबे से आए एक तंजानिया राष्ट्रीय यात्री को रोका। उसके पास से 1.266 किलोग्राम हेरोइन युक्त 86 कैप्सूल मिली है। जिसकी कीमत 8.86 करोड़ रुपये है। बता दें कि भारी मात्रा में ड्रग्स तंजानिया से भारत लाया जा रहा था।

यात्री ने निगल रखे थे 86 कैप्सूल

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि 86 कैप्सूल यात्री ने पेट में निगल रखे थे, जिन्हें बाद में डॉक्टरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। फिलहाल, तंजानिया के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में पकड़ाया एक और ड्रग्स तस्कर

हाल ही में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक मॉडल और उसकी महिला फ्रेंड को एक करोड़ से ज्यादा कीमत की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। बता दें कि दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास के इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी की पहचान शुभम मल्होत्रा (25 वर्षीय) और कीर्ति (27 वर्षीय) के रूप में हुई है।

तस्करों ने बनाया भारत को ड्रग्स का हब!

जानकारी के मुताबिक, भारत में हवाई मार्ग के जरिए तस्करों द्वारा बॉर्डर पर और समुद्री रास्तों से ड्रग्स की सप्लाई होती है। नारकोटिक्स ब्यूरो, पुलिस और कस्टम अधिकारियों का मानना है कि कोकीन जैसे महंगे और तेज नशे वाले ड्रग्स की खपत सबसे ज्यादा एशियाई देशों में होती है। इसलिए तस्करों ने भारत को ड्रग्स का हब मान लिया है।

ये भी पढ़ें- चेन्नई से जबलपुर पहुंची स्पाइस जेट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button