इंदौरमध्य प्रदेश

नीमच : दरगाह के पास मूर्ति लगाने पर बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू

खरगोन के बाद अब नीमच सिटी इलाके में पथराव के चलते धारा 144 लगा दी है। दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर सोमवार देर रात दो समुदायों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और पथराव हुआ। बाइक में भी आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ पर लाठियां भांजी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें: खंडवा में सड़क हादसा : ट्रक ने मैरिज गार्डन के बाहर खड़े लोगों को रौंदा, 3 की मौत

इस दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। दरगाह के बाहर पुलिस का पहरा है।

दरगाह के पास मूर्ति लगाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र में एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

नीमच सिटी में लगाई धारा 144

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लाठिया भी भांजी गईं। इस दौरान दुकानें भी बंद हो गई थीं। स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी में धारा 144 भी लगा दी है। आसपास के थाने से पुलिस बल बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: मंडला : एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, छत पर सो रहे पति-पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

ड्रोन से रखी जा रही नजर

पुलिस ने बातया कि यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रख रही है।

संबंधित खबरें...