
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के बाहरी हिस्से में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी कर सेल्समैन को घायल करने के बाद पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सेल्समैन घायल हो गया। बड़वाह के थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि बड़वाह महेश्वर रोड पर रतनपुर फाटे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो दोपहिया वाहनों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाईं। बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को भयाक्रांत कर सेल्समैन समेत चार लोगों की जेब में रखे पैसे लेकर चले गए। उन्होंने सेल्समैन 36 वर्षीय जितेंद्र पटेल पर भी गोली चलाई, जिसके चलते उसे बांह और पैर में चोट आई हैं। उसे तत्काल बड़वाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज की अन्य खबरें…
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा बने सैन्य अभियान के महानिदेशक, संभाला पद
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सेना मुख्यालय में सैन्य अभियान के महानिदेशक का पदभार संभाला है। बता दें कि इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे। वहीं, सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक के पद पर इससे पहले जीओसी एनएस राजा सुब्रमणि सेवाएं दे रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर वाले एक इन्फैंट्री सेना अधिकारी हैं।
दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना ग्राम बुहरा के पास हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#दतिया : में ट्रैक्टर-ट्रॉली #अनियंत्रित होकर #पलटी, हादसे में 15 से ज्यादा #श्रद्धालु_घायल। ग्राम बुहरा की #घटना। देखें VIDEO#Tractortrolley #accident #DatiaPolice #PeoplesUpdate pic.twitter.com/cJfojQvRY8
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 1, 2023