भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में शाम 5 बजे से इन रूट्स पर बदला रहेगा ट्रैफिक, जानें क्या है वजह

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण को लेकर बुधवार को 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में वोटिंग हो रही है। जो शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव ड्यूटी के बाद मतदान दल लाल परेड ग्राउंड लौटेंगे। इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए हैं। बता दें कि मतदान दलों की वापसी के चलते शाम 5 बजे से परिवर्तित रहेगा ट्रैफिक।

शाम 5 बजे से बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बुधवार शाम 5 बजे से डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय, रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य ट्रैफिक (जीप/कार) डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, जिन्सी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर जा सकेगा। इसी तरह पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इस प्रकार रहेगी वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था

  • रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जाएंगे। टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुए जाएंगी।
  • भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुए रोशनपुरा की ओर जाएंगे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहा होकर जाएंगी।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button