भोपालमध्य प्रदेश

सीहोर : प्रशासन ने आप और जयस के आंदोलन को रोका, जिले की सीमाएं की सील; आंदोलनकारियों नहीं पहुंच सके बुदनी

सीहोर जिले एवं सीएम शिवराज विधानसभा क्षेत्र बुदनी में रविवार को प्रशासन की गंभीरता के चलते आंदोलन ठंडा पढ़ गया। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड्स लगाकर लोगों को बुधनी आने से रोका। बता दें कि आम आदमी पार्टी, जयस और किसान संगठनों ने बुदनी में आंदोलन करने का ऐलान किया था, जिसके बाद पुलिस ने सीहोर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी। इससे आंदोलनकारी बुदनी नहीं पहुंच सके।

आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया

उग्र आंदोलन के चलते प्रशासन ने सुबह से ही बैरिकेड्स लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसके साथ सीहोर जिले की सीमा से लगे सभी मार्गों पर चेक प्वाइंट बनाकर आंदोलनकारियों को रोका गया। प्रशासन ने आंदोलन को दबाने के लिए व्यापक तैयारी की, जिन्होंने बुदनी पहुंचकर आंदोलन का प्रयास किया उन्हें हिरासत में ले लिया गया। आंदोलन से जुड़े आनंद राय, खुशबू व्यास और विमलेश को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, इसकी आधारिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पुलिस दिनभर आंदोलन से जुड़े किसान नेता लक्ष्मण परते को ढूंढती रही लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

प्रशासन ने आंदोलन की नहीं दी अनुमति

दरअसल, आम आदमी पार्टी, जयस और युवा किसान संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया था कि रविवार को आंदोलन में कम से कम एक लाख लोग पहुंचेंगे। आंदोलनकारियों का ये भी कहना है कि प्रदेश सरकार की किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ये आंदोलन किया जाना था। बता दें कि बुदनी में जायस और आप पार्टी के लोगों ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के नाम से आंदोलन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया।

जिले की सभी सीमाओं को किया सील

आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने के चलते कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक लाख लोगों उग्र आंदोलन करने की पोस्ट कर दी। प्रशासन ने इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और आंदोलन के प्रमुखों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया। कई अन्य लोगों को मिस गाइड करके बुलाया गया। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

मामले में बुदनी एसडीओपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किया गया है। किसी भी आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्यपाल मंगूभाई पटेल का नर्मदापुरम जिले का दौरा भी रहा इसलिए एहतियातन सख्ती बरती गई।

ये भी पढ़ें: हादसे में परिवार खत्म : बस ने बाइक को मारी टक्कर.. 2 बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button