इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर: धर्म परिवर्तन मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरती के समय घर में फेंकते हैं अंडे… एक बहन की हो चुकी है मौत

इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। बता दें कि, पीड़ित परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी के चलते उनके घर की एक युवती की भी मौत हो गई थी।

धर्म नहीं बदलने पर दी जान से मारने की धमकी

थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के मुताबिक, विजयनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खुशबू यादव निवासी सोलंकी नगर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी द्वारा पीड़ित को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित द्वारा इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने शनिवार देर रात तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरती के समय घर में अंडे फेंकता है पड़ोसी

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर थाना क्षेत्र के सोलंकी नगर में दशरथ अहिरवार नाम का एक व्यक्ति रहता है। जिसने काफी समय पहले क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। वहीं अब वो इलाके में रहने वाले यादव परिवार को लगातार परेशान कर रहा है और उन पर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। दशरथ के खिलाफ पीड़ित परिवार का आरोप है कि, कई बार जब वह घर में देर शाम आरती करते हैं तो दशरथ उनके घरों में अंडे फेंकता है। क्रिश्चियन धर्म अपनाने के दबाव की वजह से यादव परिवार की एक बेटी का निधन भी हो चुका है।

ये भी पढ़ें- इंदौर: आरती के समय घर में फेंकते हैं अंडे… एक बहन की हो चुकी है मौत, परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव

ईसाई धर्म अपनाने के लिए बना रहा दबाव

पीड़ित परिवार का आरोप है कि, उन्हीं के इलाके में पहने वाला एक परिवार उन पर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा है। इसके अलावा कई बार घर की बेटियों पर भी झूठे आरोप लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। जिसकी वजह से वो कहीं बाहर नौकरी भी नहीं कर पा रहीं हैं।

पूरे मामले को लेकर यादव परिवार की बेटी खुशबू का कहना था कि, वह अपने पड़ोसी दशरथ से बहुत अधिक परेशान है, कई बार दशरथ खुशबू को रास्ते में भी रोककर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बनाता है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कुछ दिनों पहले ही थाने में शिकायत की थी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button