इंदौरमध्य प्रदेश

Indore News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम का दरोगा 11 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार को लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां लोकायुक्त पुलिस ने महिला सफाईकर्मी की शिकायत पर नगर निगम के एक दरोगा को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा हाजिरी लगाने के एवज में हर महीने महिला सफाईकर्मी से रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की जोन नंबर 19 में दरोगा संजय संगत महिला कर्मचारी रेखा बाई से दोनों टाइम हाजिरी लगाने के नाम पर 5500 रुपए प्रतिमाह मांग रहा था। महिला कर्मचारी के बेटे ने इसकी शिकायत लोकायुक्त इंदौर से कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने दरोगा को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार बुधवार को जैसे ही दरोगा को दो महीने की हाजिरी के लिए 11000 रुपए दिए गए, तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- सिवनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक ग्रेड 3 कर्मी और कोटवार 13 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए

हाजिरी के आधार पर बनता है वेतन

नगर निगम में दरोगा सफाईकर्मियों की हाजिरी लगाने का काम करते हैं। हाजिरी की जानकारी जोनल कार्यालय पर दी जाती है। हाजिरी के हिसाब से वेतन तैयार होता है। कई बार सफाईकर्मी काम पर नहीं आते और दरोगा पुरानी हाजिरी लगाने के एवज में पैसे की मांग करते हैं। दरोगा संजय भी इसके लिए सफाईकर्मी पर दबाव बना रहा था। स्वच्छता में लगातार नंबर वन आने वाले इंदौर नगर निगम के अफसर अब सफाईकर्मियों से रिश्वत लेते गिरफ्तार हो रहे हैं। यह दूसरा मामला है जब नगर निगम में घूस लेते नगर निगम दरोगा पकड़ाया गया है।

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button