
भोपाल : आज शाम एकाएक कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का प्लेन भोपाल के राजा भोज विमानतल पर लैड हुआ। यह इमरजेंसी लैंडिंग शाम 7 बजकर 40 मिनट पर हुई। इन दोनों को लेकर बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे विमान में भारी बारिश के कारण तकनीकी खामी आ गई थी। इस कारण विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया। इसके बाद सोनिया और राहुल गांधी इस चार्टर्ड फ्लाइट से उतरकर विमानतल पर बने वीवीआईपी लाउंज में पहुंचे। दोनों नेताओं के भोपाल में होने की जानकारी लगते ही कांग्रेस के आला नेता उनसे मिलने के लिए विमानतल पहुंचे।
रात 9.30 बजे इंडिगो फ्लाइट से गए दिल्ली
राहुल और सोनिया भोपाल विमानतल पर तकरीबन 1 घंटे 50 मिलट रुके। इसके बादवे इंडिगो एयरलाइन की रेगुलर फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली रवाना हुए। ये फ्लाइट रोज रात साढ़े 9 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना होती है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए विमानतल पहुंचने वालों में सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी समेत कांग्रेस की नेता शोभा ओझा भी थीं। राहुल और सोनिया को देखते हुए विमानतल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के फोटो और उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की।
#भोपाल : #राहुल_गांधी और #सोनिया_गांधी का प्लेन भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ लैंड, शाम 7.40 बजे हुई लैंडिंग, भारी बारिश के कारण विमान में तकनीकी खामी की मिल रही प्रारंभिक जानकारी , फिलहाल वीवीआईपी लाउंज में बैठे हैं राहुल-सोनिया गांधी, अगली रेगुलर फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली…#MPNews… pic.twitter.com/mZkm6GFsf0
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) July 18, 2023
#राहुल_गांधी और #सोनिया_गांधी #दिल्ली के लिए रवाना#Bhopal #SoniaGandhi #RahulGandhi #PeoplesUpdate @RahulGandhi @INCMP @INCIndia pic.twitter.com/ZUvvsBd9jR
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) July 18, 2023
ये भी पढ़ें – नहीं थम रहा राजधानी में रफ्तार का कहर, राजभवन के पास तेज रफ्तार फीडर बस ने ले ली पुलिसकर्मी की जान