
एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। 29 अप्रैल को सीता नवमी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है। पोस्टर में कृति सेनन सीता के कैरेक्टर में नजर आ रही हैं। फैंस को मोशन पोस्टर और टीजर काफी पसंद आ रहा है।
कृति की आंखों से बहे आंसू
पोस्टर में ‘आदिपुरुष’ में जानकी बनीं कृति की आंखों से आंसू बहते हुए भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर के एंड में भगवान राम के अवतार में प्रभास भी नजर आते हैं। इसके बैकग्राउंड में ‘राम सिया राम’ की धुन भी बजती सुनाई दे रही है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सीता राम चरित अति पावन।
सीता राम चरित अति पावन
The righteous saga of Siya Ram
Jai Siya Ram
जय सिया राम
జై సీతారాం
ஜெய் சீதா ராம்
ಜೈ ಸೀತಾ ರಾಮ್
ജയ് സീതാ റാം#Adipurush #SitaNavmi #Prabhas @omraut #SaifAliKhan pic.twitter.com/sk7LIGUjee— Kriti Sanon (@kritisanon) April 29, 2023
फैंस कर रहे कृति सेनन की तारीफ
पोस्टर में कृति सेनन केसरिया साड़ी में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाए जानकी के अवतार में कृति की सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- कृति ने मां सीता की एक्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- कृति का अब तक का सबसे अच्छा लुक। इसके अलावा एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बाहुबली का रिकॉर्ड डेंजर में है आदिपुरुष ब्लॉकबस्टर है।
कब रिलीज होगी फिल्म
आदिपुरूष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में भगवान राम के रोल में प्रभास, सीता के रूप में कृति सेनन, लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह, भगवान हनुमान के रूप में एक्टर देवदत्त नागे नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में दिखेंगे।