ताजा खबरराष्ट्रीय

रायगढ़ में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, पहले दोस्त फिर उसके साथियों ने किया दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हुई जब महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी। युवती ने मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई है।

आरोपियों में महिला का एक दोस्त शामिल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार (19 अगस्त) को पुसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जब पीड़िता रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी। शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उठाकर जबरन पास के एक तालाब के किनारे ले गए। वहां ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बता दें कि, आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके कई साथी शामिल हैं।

एसपी ने कहा कि मामले में पुसौर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हम आरोपी की पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इससे जांच में बाधा आ सकती है। मामला गंभीर है।

घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला के साथ करीब 8 लोगों ने दुष्कर्म किया, जो मुख्य आरोपी के साथ थे। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी थी। उसके बाद वे लोग वहां से भाग गए। आईजी ने बताया कि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाए और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कांग्रेस ने जांच समिति बनाई

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को गंभीर बताया और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सजा देने की मांग की। इस मामले में कांग्रेस ने जांच समिति बनाई है। विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गांव का दौरा कर मामले की जांच करेंगे। जांच समिति ग्रामीणों से भी बातचीत कर घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। कांग्रेस की जांच समिति में विधायक विद्यावती सिदार, चातुरी नंद, कविता प्राणलहरे और जिलाअध्यक्ष अरुण मालाकार शामिल हैं। ये सभी मामले की वस्तुस्थिति से अवगत होने जल्द ही गांव का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें- अभी तो Party शुरू हुई है! झारखंड के पूर्व सीएम Champai Soren का नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो…

संबंधित खबरें...

Back to top button