PlayBreaking News

नी ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण महिलाओं में होते हैं ज्यादा गंभीर: रिसर्च

Follow on Google News
नी ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण महिलाओं में होते हैं ज्यादा गंभीर: रिसर्च

नई दिल्ली। नी ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा गंभीर होते हैं। एक रिसर्च में पता चला कि किसी व्यक्ति के नी कैप का बिगड़ता आकार ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी का संकेत हो सकता है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने महिलाओं व पुरुषों के नी कैप आकार के अंतर को लेकर अध्ययन किया और पाया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में नी ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण ज्यादा गंभीर होते हैं।

एएनयू की एसोसिएट प्रोफेसर लॉरा विल्सन के नेतृत्व वाली टीम ने बताया कि रोग की गंभीरता बढ़ने के साथ ये अंतर और अधिक स्पष्ट होने लगते हैं। उन्होंने निष्कर्षों की अप्रत्याशित प्रकृति पर ध्यान दिया, जिसमें बताया गया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे-जैसे बढ़ता है वैसे-वैसे नी कैप बदलाव अन्य जोड़ों की सतह पर अलग-अलग देखने को मिलता है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts