People's Update
Sunday, April 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमेरिका का बड़ा फैसला, होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज की नाकाबंदी करेगा
    पाकिस्तान को ₹46,500 करोड़ की मदद देंगे सऊदी-कतर
    प्रशांत किशोर- नीतीश कुमार की पिछले कई महीनों से शारीरिक- मानसिक स्थिति ठीक नहीं
    दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी
    बिहार : सरकार गठन से पहले JDU को झटका, विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ वारंट जारी
    यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच अचानक लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े
    पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, मध्यस्थता की जताई इच्छा
    युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी
    कांग्रेस- सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती
    नाइजीरिया में एयरस्ट्राइक से तबाही, योबे में 200 लोगों के मारे जाने की आशंका
    चीन के अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलाव के दावे को भारत ने नकारा
    ताजा खबर

    स्वाति मालीवाल मारपीट केस : तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की ज्यूडीशियल कस्टडी 22 जून तक बढ़ाई, आप सांसद के साथ बदसलूकी का है आरोप

    Publish Date: 15 Jun 2024, 4:07 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी। बिभव पर आरोप है कि उन्होंने 13 मई को केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल से मारपीट की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। 15 जून को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। बिभव कुमार को कोर्ट ने शुक्रवार (14 जून) को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में पूछताछ के बाद कुमार को 31 मई को हिरासत में भेज दिया गया था। मालीवाल की ओर से 16 मई को शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 18 मई को दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने रीक्रिएट किया सीन

    13 मई को हुई घटना के बारे में जानने के लिए दिल्ली पुलिस 20 मई को बिभव कुमार को CM हाउस ले गई। जहां सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस बिभव को शाम करीब 5.45 बजे सीएम हाउस पहुंची और शाम 7.26 बजे बाहर निकली। पुलिस बिभव को उस ड्राइंग रूम में भी लेकर पहुंची, जहां मालीवाल से मारपीट का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की ही रिमांड दी थी। बिभव कुमार फिलहाल 23 मई तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। बिभव पर 13 मई को सीएम आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को सीएम हाउस से हिरासत में लिया, उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। यह एक्शन आप सांसद मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हुआ। रिपोर्ट में स्वाति की आंख और पैर पर चोट के निशान का जिक्र किया गया है। स्वाति का मेडिकल 16 मई की रात को AIIMS में करवाया गया था।

    स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने

    https://x.com/psamachar1/status/1791703783585771715

    टाइमलाइन में समझें मामला

    13 मई : स्वाति मालीवाल सुबह करीब 9 बजे अरविंद केजरीवाल से मिलने CM हाउस पहुंची थीं। उन्होंने बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहना था कि, उनके कपड़े तक फट गए थे। 16 मई : स्वाति ने शाम करीब 6:15 बजे दिल्ली पुलिस में FIR करवाई थी। 17 मई : स्वाति ने तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने रात 12 बजे के आसपास AIIMS में मालीवाल का मेडिकल करवाया था। 17 मई : बिभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि, स्वाति मालीवाल जबरदस्ती CM आवास में दाखिल हुईं और रोके जाने पर हंगामा खड़ा किया और स्टाफ को गाली दी। 18 मई : स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट आई, जिसमें मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिलने का जिक्र है। रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने बिभव को CM हाउस से गिरफ्तार किया। 18 मई : घटना के छठे दिन स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो सामने आया। 32 सेकेंड के वीडियो में सुरक्षाकर्मी स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस से निकालते दिखाई दे रहे हैं। 19 मई : दिल्ली पुलिस की टीम सीएम हाउस पहुंची। CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किया। 20 मई : दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर सीएम हाउस पहुंची और सीन रिक्रिएट किया। 21 मई : दिल्ली पुलिस PA बिभव कुमार को लेकर iPhone का डेटा रिकवर करने के लिए 21 मई को मुंबई लेकर गई थी। 22 मई को पुलिस वापस दिल्ली लौट आई। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया था। 25 मई : बिभव ने ट्रायल कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। 27 मई : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव की जमानत याचिका खारिज कर दी। 28 मई को बिभव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। 29 मई : बिभव कुमार ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई। 31 मई : हाई कोर्ट ने बिभव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

    X अकाउंट से स्वाति ने हटाया प्रोफाइल फोटो

    स्वाति ने सोशल मीडिया X अकाउंट से प्रोफाइल फोटो हटा दिया है। स्वाति की डीपी में पहले अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालने का सपोर्ट करता हुआ फोटो था। लेकिन 13 मई से शुरू हुए घटनाक्रम के बाद उन्होंने 17 मई को फोटो हटा दिया और उसे ब्लैक कर दिया।

    इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

    घटना 13 मई को हुई थी, इसके 3 दिन बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस की एक टीम स्वाति के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। जिसके बाद बिभव के खिलाफ 354 ( छेड़छाड़), 323 (मारपीट), 506 (जान से मारने की धमकी), 509 (अभद्र कमेंट करने) के तहत मामला दर्ज किया गया। FIR में यह भी लिखा है कि, बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। इससे पहले गुरुवार (16 मई) देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा, मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के उसने (बिभव) मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। मैं चिल्लाती रही, उसने मुझे कम से कम 7-8 थप्पड़ मारे। मैं बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही थी, खुद को बचाने के लिए मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेला। फिर उसने मुझ पर झपटा मारा और बेरहमी से पीटने लगा। मेरी शर्ट ऊपर खींच दी, मेरी शर्ट के बटन खुल गए और शर्ट निकल गई। उसने मेरा सिर पकड़ कर टेबल पर मार दिया। इस हमले के बाद मैं सदमे में आ गई, मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी।

    क्या है मामला ?

    दरअसल, सोमवार (13 मई) को सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आया था। जिसमें कॉलर ने कहा, ‘मैं अभी सीएम के घर पर हूं। कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया। कॉलर ने कहा- स्वाति मालीवाल बोल रही हूं, दिल्ली CM हाउस में मेरे साथ मारपीट हुई है। मुझे अपने पीए बिभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है। फोन कॉल के बाद मालीवाल सोमवार सुबह ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं, लेकिन तब उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम की जिप्सी वहां पहुंची, लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल केस : बिभव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, केजरीवाल के PA ने गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्रकुमार TMC में शामिल हुए, कहा-भाजपा की सोच स्वीकार नहीं

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्रकुमार TMC में शामिल हुए, कहा-भाजपा की सोच स्वीकार नहीं

    भोपाल नगर निगम ने बंद किया अपना पंप, अब पुलिस पंपों से खरीदेंगे डीजल

    डीजल हुआ महंगा :भोपाल नगर निगम ने बंद किया अपना पंप, अब पुलिस पंपों से खरीदेंगे डीजल

    देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी, साथ में 1 अरब डॉलर की जिद, युगांडा आर्मी चीफ की ये कैसी मांग...

    Uganda Army Chief :देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी, साथ में 1 अरब डॉलर की जिद, युगांडा आर्मी चीफ की ये कैसी मांग...

    एमपी बोर्ड के स्कूलों को चार माह बाद भी नहीं मिल पाए 'योग्य' शिक्षक

    MP News :एमपी बोर्ड के स्कूलों को चार माह बाद भी नहीं मिल पाए 'योग्य' शिक्षक

    श्रीचित्रा और निमहंस की तर्ज पर जीएमसी में तैयार होगा ट्यूमर बोर्ड

    एक छत के नीचे तय होगा कैंसर का इलाज :श्रीचित्रा और निमहंस की तर्ज पर जीएमसी में तैयार होगा ट्यूमर बोर्ड

    पैरेंट्स को बुक्स के लिए परेशान करने वाले एक स्कूल संचालक और तीन दुकानदारों के खिलाफ FIR

    इंदौर कलेक्टर की सख्ती :पैरेंट्स को बुक्स के लिए परेशान करने वाले एक स्कूल संचालक और तीन दुकानदारों के खिलाफ FIR

    इंदौर की गलियों में गुजरा बचपन, सराफा की रबड़ी- दही भल्ले पसंदीदा फूड, सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां खास पसंद

    Asha Bhosle Tribute :इंदौर की गलियों में गुजरा बचपन, सराफा की रबड़ी- दही भल्ले पसंदीदा फूड, सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां खास पसंद

    CBI बनकर व्यापारी से 15 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी से मचा हड़कंप

    डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल :CBI बनकर व्यापारी से 15 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी से मचा हड़कंप

    जहां एक कश भी पड़ सकता है भारी, जुर्माने से लेकर सजा तक सख्त नियम

    नो-स्मोकिंग सिटी !जहां एक कश भी पड़ सकता है भारी, जुर्माने से लेकर सजा तक सख्त नियम

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए

    Ladli Bahna Yojana :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....