Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे बाबा रामदेव, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दिया करारा संदेश, CM से की मुलाकत

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे बाबा रामदेव, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दिया करारा संदेश, CM से की मुलाकत
उज्जैन। योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को मध्य प्रदेश के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। तड़के सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचने के बाद रामदेव ने करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में साधना की और फिर भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके पहले बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। डॉ. यादव ने बाबा रामदेव का शॉल, श्रीफल एवं भगवान श्री महाकाल की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।  

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का किया उत्साहवर्धन

इस अवसर पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में बाबा रामदेव ने सरकार का उत्साहवर्धन किया है। सनातन के इस वैश्विक स्तर के वृहद आयोजन की सफलता की कामना हेतु उनके आशीर्वचनों के लिए वे उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं। बाबा रामदेव ने डॉ यादव से मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव विरासत मूलक विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश धर्मभूमि भी है। उज्जैन देश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित हो रहा है।

अक्षय तृतीया पर दर्शन का विशेष अनुभव

बाबा रामदेव ने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन करना विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रधर्म निभा रहे हैं और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पाकिस्तान को जवाब जरूर मिलना चाहिए

महाकाल दर्शन के बाद बाबा रामदेव ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर कहा कि धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तान को जवाब जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “महाकाल भी काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी।” वहीं कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि राष्ट्र अस्मिता पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की अपील की।  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts